Skip to main content

गुदा मैथुन कैसे और क्यों करें?

कई लेाग गुदा मैथुन का आंनद लेते हैं। जबकि दूसरों को इसमें शर्म आती है और इसे गंदा मानते हैं। गुदा मैथुन को प्रायः वर्जित या निषिद्ध माना जाता है।  

क्या अच्छा लगता है?

गुदा को सहलाया जाना अच्छा लग सकता है। गुदा में उंगली प्रवेश कराया जाना भी अच्छा लग सकता है।
यदि आप संभोग के दौरान अपने साथी की गुदा में उंगली डालते हैं, तो पहले उंगली पर थूक या चिकनाईयुक्त पदार्थ लगाकर उसे गीला कर लें।
जब आप पहली बार छूते हैं तो गुदा-द्वार सिकुड़ कर बंद हो जाता है- इसे मांसपेशी की त्वरित प्रतिक्रिया कहते हैं।
कुछ देर तक वहां उंगली लगाए रखें, उसके बाद आप आगे बढ़ सकते हैं।
संभावनाएं
हस्तमैथुन करते समय अपनी गुदा को छूएं।
सेक्स करते समय अपने साथी की गुदा सहलाएं।
गुदा में कोई चीज़, जैसे कि उंगली, लिंग या वाइब्रेटर डालें।
गुदा को जीभ से महसूस करें, इसे कभी-कभी रिमिंग कहते हैं।
अंडकोष और गुदा के बीच के स्थान (मूलाधार या पेरीनियम) को दबाएं और सहलाएं।

पुरस्थ ग्रंथि को छूना
लड़कों की गुदा के कुछ अंदर पुरस्थ ग्रंथि को महसूस किया जा सकता है। यह लड़के के शरीर का बहुत अधिक संवेदनशील अंग हेाता है। यह स्थान, गुदा द्वार से पेट की ओर लगभग 5 सें.मी. अंदर होता है। कुछ लड़कों को उनकी पुरस्थ ग्रथि को छूने से यौन उत्तेजना महसूस होती है। गुदा में उंगली डालकर अंदर-बाहर करने से आप ऐसा किया जा सकता है।
गुदा, जननांग के पास होती है, जहां कई तंत्रिकाओं का अंतिम सिरा होता है और आपको चरम आनंद महसूस होने पर यह संकुचित होती है। इसीलिए गुदा मैथुन अच्छा लगता है।
दर्द
गुदा मैथुन करते समय दर्द नहीं होना चाहिए। लेकिन यदि आपको इस बारे में कोई अनुभव नहीं है, तो यह कष्टदायी हो सकता है।
सेक्स के समय चिकनाईयुक्त पदार्थ का प्रयोग करें और सहज रहें, तो दर्द चला जाता है। जब गुदा में लिंग प्रवेश कराते समय दर्द होता है, तो उसे सावधानीपूर्वक बाहर निकाल लें, क्योंकि जल्दी करने से और भी अधिक दर्द हो सकता है।
कई लेागों को संभेाग करते समय गुदा को भी इसका हिस्सा बनाया जाना पसंद है। यदि आपको पसंद नहीं है तो बता दें। ज़रूरी नहीं कि आपको सब कुछ पसंद हो!

बिना कठिनाई के गुदा मैथुन करने हेतु सुझाव

- जल्दबाज़ी न करें। सावधानी से और सौम्यता से आरंभ करें, एक-दूसरे को सहज होने का मौका दें।
- हमेशा जल-आधारित चिकनाईयुक्त पदार्थ का प्रयोग करें।
- हमेशा कंडोम का प्रयोग करें। गुदा के अंदर आसानी से संक्रमण हो सकता है। आपकी गुदा की चमड़ी में छोटे-मोटे घाव या खरोंचे आसानी से लग सकती हैं, जिससे एचआईवी या दूसरे यौनसंचारित रोगों के संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है। यदि आपका कंडोम फट जाता है, तो आपको चिकित्सालय में जाकर डाक्टर से यौनसंचारित रोगों की जांच करानी चाहिए।
यदि आपकी इच्छा नहीं है या नहीं हो पाता है तो गुदा मैथुन न करें, कोई और तरीका अपनाएं जिससे आपको आनंद मिलता है।
साफ-सफाई को लेकर चिंतित हैं?
- गुदा मैथुन शुरू करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आप मल त्याग कर चुके हैं। आप साथ-साथ स्नान भी कर सकते हैं।
- यदि गुदा मैथुन के बाद आप योनि-संभोग करते हैं तो नए कंडोम का प्रयोग करें। यदि आपने बिना कंडोम के गुदा मैथुन किया है तो कम से कम अपने लिंग को धोकर साफ़ कर लें। ऐसा ही डिल्डो और वाइब्रेटर का प्रयोग करते समय भी करें।
- यदि आप कोई वस्तु गुदा में प्रवेश कराते हैं तो यह सुनिश्चित कर लें कि यह सही आकार की है। उसका अगला सिरा गोल होना चाहिए और बाहरी सिरा, शेष भाग से चैड़ा होना चाहिए, अन्यथा यह गुदा में खींची जा सकती है और वहीं फंस सकती है।
गुदा मैथुन द्वारा आप गर्भवती नहीं हो सकती हैं। लेकिन यदि शुक्राणु आपकी योनि में प्रवेश कर जाते हैं तो आप गर्भवती हो सकती हैं।

क्रम

जब आप पहली बार गुदा मैथुन करते हैं तो यह कभी-कभार डरावना और कष्टदायी हो सकता है। अनुभव के साथ यह समस्या दूर हो जाती है, संभोग के समय चिकनाईयुक्त पदार्थ का प्रयोग करें और तनावमुक्त बने रहें।
क्रम
1. सबसे पहले गुदा को छूएं और सहलाएं, जिससे आपको इसके अनुभव का अभ्यास हो जाए। यदि ऐसा करना आपके साथी को अच्छा लगता है, तो आप अपनी उंगली उनकी गुदा में थोड़ी अंदर तक डालकर आगे-पीछे कर सकते हैं।
2. क्या आप इसके आगे बढ़ना चाहेंगे? यदि हाँ, तो अब आप कोई छोटा डिल्डो या बट प्लग (एक खास डिल्डो जो गुदा के लिए ही बनाया गया है) गुदा के अंदर प्रवेष कर सकते हैं, जिससे उंगली से कुछ बड़ी और लिंग से थोड़ी छोटी वस्तु का अभ्यास हो जाए।
3. यदि दोनों अब भी खुश हैं और क्या इसके भी आगे बढ़ना चाहते हैं? आप धीरे से लिंग के अगले सिरे को गुदा के अंदर प्रवेश कराएं - कंडोम तथा बहुत सारे चिकनाईयुक्त पदार्थ का प्रयोग करें! ऐसा धीरे-धीरे और सावधानीपूर्वक करें जिससे आप दोनों को कोई परेशानी न हो। यदि दर्द महसूस होता है, तो धीरे से लिंग बाहर निकाल लें। इसमें जल्दबाज़ी करने से अधिक तकलीफ हो सकती है।
4. क्या अब भी ऐसा करते हुए आप दोनों को अच्छा लगता है? तब लड़का धीरे-धीरे लिंग को गुदा के और अधिक अंदर प्रवेश करा सकते हैं और अपनी गति बढ़ा सकते हैं।

समलैंगिक या विषमलैंगिक

क्या गुदा मैथुन केवल समलैंगिक ही करते हैं? बिलकुल नहीं, विषमलैंगिक भी गुदा मैथुन करते हैं। यह समलैंगिकों तथा विषमलैंगिकों दोनों ही के लिए संभोग करने के तरीकों में से एक तरीका है।

Popular posts from this blog

App

सेक्स के संबंध में पूछे जाने वाले आम सवाल पेशाब कर अपने लिंग को अच्छी तरह धो लिया था। डेन्टल डैम’ क्या है और मुझे यह कहां मिल सकता है? सुरक्षित सेक्स किया है फिर भी मुझे यौनसंचारित रोग लग गया है! 10 फ़िल्मी एक्ट्रेस जो पकड़ी गई सेक्स रैकेट में पुरुष द्वारा सेक्स में की जाने वाली 10 कॉमन गलतियां 10 सेक्स रिकॉर्ड जो आपको पागल कर देंगे सेक्स से जुड़े पुरुषों के 5 डर और उनका 100% उपाय हस्तमैथुन का सही तरीका लड़कियाँ हस्तमैथुन कैसे करती हैं यौन उत्तेजना और आर्गैज़्म या चरम आनंद लड़के और लड़कियों में सेक्स करने के तरीके गुदा मैथुन कैसे और क्यों करें? प्रवेश के बिना सेक्स सेक्स के बारे में बातें लड़कियों के लिए सेक्स सुझाव एक बेहतर सेक्स जीवन की और कैसे कदम बढ़ाएं सेक्स के लिए मना करना या ‘‘ना’’ बोलना आप पहली बार को एक सुखद अनुभव कैसे बना सकते हैं? क्या पहली बार में ही कोई लड़की गर्भवती हो सकती है? मुझे चरम आनंद (आर्गैज़्म) क्यों नहीं महसूस होता? मैं बहुत जल्दी क्यों स्खलित हो जाता हूँ? कौमार्य (कुवांरापन) किसे कहते है?...

एक बेहतर सेक्स जीवन की और कैसे कदम बढ़ाएं

चाहे आप किसी के साथ काफ़ी समय से हैं या एक नया रिश्ता जुड़ा है, सेक्स के बारे में बात करना अच्छा है। कभी-कभी हम कुछ नया करना चाहते हैं और उसके लिए बात करना ज़रूरी है। छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ी खुशियाँ दे देते हैंI  पहले इस बात पर गौर करें कि आपको अपने साथी कि  कौनसी बात  पसंद हैI क्या वो बेहतरीन चुम्बन देने में माहिर हैं? क्या वो मुखमैथुन में पारंगत हैं? पहले उनकी खूबियों के बारे में बात करें और फ़िर बात आगे बढ़ाएं। उदाहरण के तौर पर:             'मुझे बहुत मज़ा आता है जब तुम मुझे किस करते हो। क्या तुम मेरी गर्दन पर भी अपने होठों का जादू बिखेर सकते हो?'            'वैसे तो तुम जब नीचे जाते हो तो मैं बदहवास सी/सा हो जाती/जाता हूँ लेकिन मैं सोच रहा/रही था/थी कि मज़ा आएगा अगर.... समय लें - अपने सारे सुझाव और शिकायतें एक ही बार में अपने साथी के सामने मत रखेंI धीरे-धीरे अपने विचार प्रस्तुत करें। इस तरीके से आप एक-एक कर के उन्हें आजमा कर देख सकते हैं और आप यह भी जान पाएंगे कि आप दोनों के लिए या सबसे बढ़िया है। इसके अलाव...

हस्तमैथुन का सही तरीका

हस्तमैथुन करने का अर्थ है, अपने शरीर के अंगों को इस तरह से छूना-सहलाना जिससे आपको चरम आनंद महसूस हो।  इसे आप तब तक करते हैं जब तक आप पूरी तरह उत्तेजित हो जाते और आर्गैज़्म महसूस कर लेते हैं। हस्तमैथुन करने से आप यौन उत्तेजना महसूस करते हैं। ऐसा करने के कई तरीके हैं। लड़कियां, अक्सर अपनी टिठनी और योनि को उंगली से सहला कर हस्तमैथुन करती हैं  और  लड़के अपने लिंग को आगे-पीछे सहला कर हस्तमैथुन करते हैं । लेकिन अपनी पसंद के अनुसार आप कोई भी तरीका अपना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, आप अपने निप्पल या गुदा को सहला कर भी यौन उत्तेजना महसूस कर सकते हैं। आप यौन-उत्तेजक चित्रों या कहानियों के बारे में सोचकर भी यौन उत्तेजना महसूस कर सकते हैं। आपको जो भी पसंद हो उसकी कल्पना कर सकते हैं- कल्पना में कुछ भी विचित्र नहीं होता!