Skip to main content

सेक्स करने के तरीके

जब आप सेक्स करते हैं, एक-दूसरे को सहलाते हैं तो यौन उत्तेजना महसूस करते हैं और संभवतः आर्गैज़्म भी महसूस करते है। कपड़े पहने हुए या कपड़े उतार कर सेक्स करने के कई तरीके हैं।
आप चुंबन ले सकते हैं, पूरे कपड़े उतारकर अपने शरीर से एक-दूसरे के शरीर को दबाते या सहलाते हुए एक साथ लेट सकते हैं, प्यार भरी बातें कर सकते हैं, एक दूसरे के जननांगों को सहला सकते हैं, एक-दूसरे का मुख मैथुन कर सकते हैं (लड़के, लड़कियों की टिठनी या भगोष्ठ पर मुख और जीभ का इस्तेमाल कर सकते हैं तथा लड़कियां, लड़कों के लिंग पर मुख और जीभ का इस्तेमाल कर सकती हैं।), योनि-सेक्स (लिंग का योनि में प्रवेश) कर सकते हैं या गुदा मैथुन (लिंग का गुदा में प्रवेश) कर सकते हैं।
आप, अपने-आप भी यौन क्रिया कर सकते हैं- हस्तमैथुन खंड देखें। कई लोग यौन-संबंध होते हुए भी हस्तमैथुन करते हैं।
निःसंदेह लड़के, लड़कों के साथ और लड़कियां, लड़कियों के साथ भी यौन क्रिया कर सकती हैं।
समलैंगिकता भाग देखें।

एक-दूसरे के बारे में जानें

सेक्स करने के संबंध में अच्छी बात यह है कि आप एक-दूसरे को अच्छी तरह समझ सकते हैं।
सभी की अपनी-अपनी व्यक्तिगत पसंद होती है और हर एक का सेक्स का अपना अलग-अलग अनुभव होता है। सेक्स सौम्य एवं कोमलता से अथवा ज़ोरदार एवं जोशीले तरीके से किया जा सकता है।

 

क्या आप इसके लिए तैयार हैं?

आप केवल तभी सेक्स करें जब आपकी इच्छा हो, अर्थात् जब आप इसके लिए तैयार हों। लेकिन क्या आपके साथी भी इसके लिए तैयार हैं? और वह समय कब आता है?
हर एक के लिए यह अलग-अलग हो सकता है। कभी-कभार आप एक-दूसरे के बारे में अनुमान लगा सकते हैं कि आप दोनों का इरादा एक ही है, लेकिन कभी-कभार पता नहीं चल पाता है। इस कारण अप्रिय गलतफ़हमी हो सकती है।
इसलिए एक-दूसरे को स्पष्ट  कर दें कि आपकी इच्छा क्या है। आप इसे शब्दों में व्यक्त कर (बोलकर) या उनके बिना, संकेतों से भी बता सकते हैं।

नज़दीकी दिखाना

सेक्स करना और नज़दीकी दिखाना व पास-पास लेटना और प्यार दिखाना एक ही चीज़ नहीं होती।
जब आप किसी को बाहों में भर लेते हैं तो यह ज़रूरी नहीं है कि ऐसा सेक्स के लिए ही किया जाता है।
कभी-कभार खुशी पाने के लिए भी बाहों में लिया जाना अच्छा लगता है। ऐसा करने का अर्थ है, गर्मजोशी और स्नेह दिखाना। जबकि सेक्स का अर्थ है, यौन उत्तेजना और आनंद। जब आप किसी के साथ एक रिश्ते में हों तो अच्छा रहता है यदि सेक्स के साथ-साथ नज़दीकी दिखाने, पास होने को भी कुछ समय दें।

Popular posts from this blog

App

सेक्स के संबंध में पूछे जाने वाले आम सवाल पेशाब कर अपने लिंग को अच्छी तरह धो लिया था। डेन्टल डैम’ क्या है और मुझे यह कहां मिल सकता है? सुरक्षित सेक्स किया है फिर भी मुझे यौनसंचारित रोग लग गया है! 10 फ़िल्मी एक्ट्रेस जो पकड़ी गई सेक्स रैकेट में पुरुष द्वारा सेक्स में की जाने वाली 10 कॉमन गलतियां 10 सेक्स रिकॉर्ड जो आपको पागल कर देंगे सेक्स से जुड़े पुरुषों के 5 डर और उनका 100% उपाय हस्तमैथुन का सही तरीका लड़कियाँ हस्तमैथुन कैसे करती हैं यौन उत्तेजना और आर्गैज़्म या चरम आनंद लड़के और लड़कियों में सेक्स करने के तरीके गुदा मैथुन कैसे और क्यों करें? प्रवेश के बिना सेक्स सेक्स के बारे में बातें लड़कियों के लिए सेक्स सुझाव एक बेहतर सेक्स जीवन की और कैसे कदम बढ़ाएं सेक्स के लिए मना करना या ‘‘ना’’ बोलना आप पहली बार को एक सुखद अनुभव कैसे बना सकते हैं? क्या पहली बार में ही कोई लड़की गर्भवती हो सकती है? मुझे चरम आनंद (आर्गैज़्म) क्यों नहीं महसूस होता? मैं बहुत जल्दी क्यों स्खलित हो जाता हूँ? कौमार्य (कुवांरापन) किसे कहते है?...

एक बेहतर सेक्स जीवन की और कैसे कदम बढ़ाएं

चाहे आप किसी के साथ काफ़ी समय से हैं या एक नया रिश्ता जुड़ा है, सेक्स के बारे में बात करना अच्छा है। कभी-कभी हम कुछ नया करना चाहते हैं और उसके लिए बात करना ज़रूरी है। छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ी खुशियाँ दे देते हैंI  पहले इस बात पर गौर करें कि आपको अपने साथी कि  कौनसी बात  पसंद हैI क्या वो बेहतरीन चुम्बन देने में माहिर हैं? क्या वो मुखमैथुन में पारंगत हैं? पहले उनकी खूबियों के बारे में बात करें और फ़िर बात आगे बढ़ाएं। उदाहरण के तौर पर:             'मुझे बहुत मज़ा आता है जब तुम मुझे किस करते हो। क्या तुम मेरी गर्दन पर भी अपने होठों का जादू बिखेर सकते हो?'            'वैसे तो तुम जब नीचे जाते हो तो मैं बदहवास सी/सा हो जाती/जाता हूँ लेकिन मैं सोच रहा/रही था/थी कि मज़ा आएगा अगर.... समय लें - अपने सारे सुझाव और शिकायतें एक ही बार में अपने साथी के सामने मत रखेंI धीरे-धीरे अपने विचार प्रस्तुत करें। इस तरीके से आप एक-एक कर के उन्हें आजमा कर देख सकते हैं और आप यह भी जान पाएंगे कि आप दोनों के लिए या सबसे बढ़िया है। इसके अलाव...

हस्तमैथुन का सही तरीका

हस्तमैथुन करने का अर्थ है, अपने शरीर के अंगों को इस तरह से छूना-सहलाना जिससे आपको चरम आनंद महसूस हो।  इसे आप तब तक करते हैं जब तक आप पूरी तरह उत्तेजित हो जाते और आर्गैज़्म महसूस कर लेते हैं। हस्तमैथुन करने से आप यौन उत्तेजना महसूस करते हैं। ऐसा करने के कई तरीके हैं। लड़कियां, अक्सर अपनी टिठनी और योनि को उंगली से सहला कर हस्तमैथुन करती हैं  और  लड़के अपने लिंग को आगे-पीछे सहला कर हस्तमैथुन करते हैं । लेकिन अपनी पसंद के अनुसार आप कोई भी तरीका अपना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, आप अपने निप्पल या गुदा को सहला कर भी यौन उत्तेजना महसूस कर सकते हैं। आप यौन-उत्तेजक चित्रों या कहानियों के बारे में सोचकर भी यौन उत्तेजना महसूस कर सकते हैं। आपको जो भी पसंद हो उसकी कल्पना कर सकते हैं- कल्पना में कुछ भी विचित्र नहीं होता!