Skip to main content

सेक्स के लिए मना करना या ‘‘ना’’ बोलना

ऐसा कुछ भी न करें जो आप नहीं करना चाहते हैं। ‘नहीं’ या ‘रुको’ कहने का साहस रखें, जिससे आपके सामने वाले व्यक्ति को पता चल जाए कि आपको ऐसा पसंद नहीं है। यह आम बात है कि सेक्स के दौरान ऐसा भी कुछ हो सकता है, जो आपको पसंद नहीं है। यदि ऐसा होता है तो रुकें और इस बारे में बात करें।कभी-कभार ‘नहीं’ कह देना अच्छा होता है। उदाहरण के लिए कोई ऐसी चीज़ हो सकती है जो आपकी सोच से कम अच्छी लगती है, अथवा आप किसी के साथ सेक्स करने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन ‘नहीं’ कहना इतना आसान नहीं होता है। ऐसा कहने के लिए आप क्या करें?

कैसे मना किया जाए

  • पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपको किसी चीज़ की इच्छा है अथवा नहीं। यदि आप यह निश्चित नहीं कर पा रहे हैं तो बता दें कि आपको सोचने के लिए कुछ और समय चाहिए। यदि आप किसी बात को मना करना चाहते हैं तो बातचीत के पहले ही वाक्य में ऐसा कह दें। इसके बाद अपने साथी को बताएं कि आपके मना करने के क्या कारण हैं। ऐसा करने से बात जल्दी साफ़ हो जाएगी और आपको घुमा-फिरा कर बात नहीं करनी पड़ेगी।
  • अपने इस मना करने का कारण समझा दें। लेकिन याद रखें आपको माफ़ी मांगने की कोई ज़रूरत नहीं है।

  • समझौता या बातचीत करना ठीक है - उदाहरण के लिए, ‘आज नहीं, कल’
  • आपके मना करने से उनको निराषा होगी या उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी, इस बारे में आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आपके न चाहते हुए भी किसी को हाँ कहना और अधिक कष्टदायक हो सकता है।
  • यदि आपने पहले हाँ कह दिया है तो भी आप कभी भी अपना इरादा बदल सकते हैं। वैसा कह दें।

मना करने की युक्तियां

  • सामने वाले व्यक्ति की आंखों में देखें।
  • स्पष्ट रूप से कह दें कि जो वह चाहते हैं, वैसा आप नहीं कर सकते।
  • अपने हाव-भाव पर ध्यान दें (मुस्कुराएं नहीं या नीचे न देखें)
  • यदि ज़रूरी समझें तो संक्षेप में मना करने का कारण बताएं।
  • सामने वाले व्यक्ति की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें।
  • यदि ज़रूरी हो तो, तब तक मना करते रहें जब तक उस व्यक्ति की समझ में न आ जाए।

मना करने का साहस रखना

कई लेाग चाहते हुए भी मना करने का साहस नहीं कर पाते हैं। हो सकता है आपके मन में ऐसी कई बातें आएं कि ‘यदि मैंने मना कर दिया तो वह मुझे नापसंद करेंगे। इसका समाधान यह है कि उन बातों को सकारात्मक सोच में बदल दें: ‘यदि मैं मना कर दूं तो भी मेरे बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेन्ड को बुरा नहीं लगेगा। यदि कोई मेरा सम्मान करते हैं तो किसी बात को मना करने पर भी वह मुझे पसंद करते रहेंगे।’

चुंबन किंतु सेक्स नहीं

यदि कोई चीज़ आप नहीं करना चाहते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। आपके ऐसे कोई बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेन्ड हो सकते हैं, जो सेक्स करना नहीं चाहते। या हो सकता है कि आप चुंबन लेना और एक-दूसरे को छूना-सहलाना चाहते हों लेकिन सेक्स करना नहीं चाहते। इसे स्पष्ट कर दें। आपके साथी को आपकी इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए। किसी को आपसे कोई भी काम ज़बरदस्ती कराने या ब्लैकमेल करने का कोई अधिकार नहीं है।

Popular posts from this blog

App

सेक्स के संबंध में पूछे जाने वाले आम सवाल पेशाब कर अपने लिंग को अच्छी तरह धो लिया था। डेन्टल डैम’ क्या है और मुझे यह कहां मिल सकता है? सुरक्षित सेक्स किया है फिर भी मुझे यौनसंचारित रोग लग गया है! 10 फ़िल्मी एक्ट्रेस जो पकड़ी गई सेक्स रैकेट में पुरुष द्वारा सेक्स में की जाने वाली 10 कॉमन गलतियां 10 सेक्स रिकॉर्ड जो आपको पागल कर देंगे सेक्स से जुड़े पुरुषों के 5 डर और उनका 100% उपाय हस्तमैथुन का सही तरीका लड़कियाँ हस्तमैथुन कैसे करती हैं यौन उत्तेजना और आर्गैज़्म या चरम आनंद लड़के और लड़कियों में सेक्स करने के तरीके गुदा मैथुन कैसे और क्यों करें? प्रवेश के बिना सेक्स सेक्स के बारे में बातें लड़कियों के लिए सेक्स सुझाव एक बेहतर सेक्स जीवन की और कैसे कदम बढ़ाएं सेक्स के लिए मना करना या ‘‘ना’’ बोलना आप पहली बार को एक सुखद अनुभव कैसे बना सकते हैं? क्या पहली बार में ही कोई लड़की गर्भवती हो सकती है? मुझे चरम आनंद (आर्गैज़्म) क्यों नहीं महसूस होता? मैं बहुत जल्दी क्यों स्खलित हो जाता हूँ? कौमार्य (कुवांरापन) किसे कहते है?...

एक बेहतर सेक्स जीवन की और कैसे कदम बढ़ाएं

चाहे आप किसी के साथ काफ़ी समय से हैं या एक नया रिश्ता जुड़ा है, सेक्स के बारे में बात करना अच्छा है। कभी-कभी हम कुछ नया करना चाहते हैं और उसके लिए बात करना ज़रूरी है। छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ी खुशियाँ दे देते हैंI  पहले इस बात पर गौर करें कि आपको अपने साथी कि  कौनसी बात  पसंद हैI क्या वो बेहतरीन चुम्बन देने में माहिर हैं? क्या वो मुखमैथुन में पारंगत हैं? पहले उनकी खूबियों के बारे में बात करें और फ़िर बात आगे बढ़ाएं। उदाहरण के तौर पर:             'मुझे बहुत मज़ा आता है जब तुम मुझे किस करते हो। क्या तुम मेरी गर्दन पर भी अपने होठों का जादू बिखेर सकते हो?'            'वैसे तो तुम जब नीचे जाते हो तो मैं बदहवास सी/सा हो जाती/जाता हूँ लेकिन मैं सोच रहा/रही था/थी कि मज़ा आएगा अगर.... समय लें - अपने सारे सुझाव और शिकायतें एक ही बार में अपने साथी के सामने मत रखेंI धीरे-धीरे अपने विचार प्रस्तुत करें। इस तरीके से आप एक-एक कर के उन्हें आजमा कर देख सकते हैं और आप यह भी जान पाएंगे कि आप दोनों के लिए या सबसे बढ़िया है। इसके अलाव...

हस्तमैथुन का सही तरीका

हस्तमैथुन करने का अर्थ है, अपने शरीर के अंगों को इस तरह से छूना-सहलाना जिससे आपको चरम आनंद महसूस हो।  इसे आप तब तक करते हैं जब तक आप पूरी तरह उत्तेजित हो जाते और आर्गैज़्म महसूस कर लेते हैं। हस्तमैथुन करने से आप यौन उत्तेजना महसूस करते हैं। ऐसा करने के कई तरीके हैं। लड़कियां, अक्सर अपनी टिठनी और योनि को उंगली से सहला कर हस्तमैथुन करती हैं  और  लड़के अपने लिंग को आगे-पीछे सहला कर हस्तमैथुन करते हैं । लेकिन अपनी पसंद के अनुसार आप कोई भी तरीका अपना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, आप अपने निप्पल या गुदा को सहला कर भी यौन उत्तेजना महसूस कर सकते हैं। आप यौन-उत्तेजक चित्रों या कहानियों के बारे में सोचकर भी यौन उत्तेजना महसूस कर सकते हैं। आपको जो भी पसंद हो उसकी कल्पना कर सकते हैं- कल्पना में कुछ भी विचित्र नहीं होता!